फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth killed due to high voltage current grip

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 07 Jun 2017 10:50 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 07 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बैरिया सुर्जनपुर के मजरा बैरियाखास में घटना हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा मामले की छानबीन कर रही है।      
विज्ञापन

 
रेहरा बाजार थानाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने बुधवार को बताया कि बैरिया सुर्जनपुर के मजरा बैरियाखास निवासी विनोद कुमार यादव-22 की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक विनोद छत के कुंडे से लटकी लोहे की बाल्टी उतारने के लिए गया था। बाल्टी में बिजली का करंट उतरने से विनोद चिपक गया।
विज्ञापन


विनोद का शोर सुनकर परिजनों ने छुड़ाया तथा इलाज के लिए सीएचसी रेहरा बाजार ले गए। डा. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही विनोद की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद के आकस्मिक मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर एक्सईएन पावर कारपोरेशन विनय कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की अभी तक जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed