{"_id":"a105af4d11a1e9e2b87c29b3eed05fe1","slug":"youth-killed-bodies-thrown-into-the-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, तालाब में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, तालाब में फेंका शव
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के धमसिहा गांव के पास एक युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसको मिट्टी भरी बोरी में बांधकर तालाब में डाल दिया गया। रविवार को तालाब से सड़ा-गला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के जबरनगर गांव के मजरा धमसिहा के पास सुबह ग्रामीणों ने पास स्थित तालाब में एक शव उतराते देखा। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए और मामले की सूचना उमरी बेगमगंज पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना लग रहा था। युवक की कमर से एक रस्सी बंधी मिली, जिसके सहारे मिट्टी भरी बोरी बांध कर तालाब में शव फेंकने की पुष्टि हुई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सड़ा-गला शव मिलने से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को तालाब में करीब तीन-चार दिन पहले फेंक ा गया।
विज्ञापन
इस मामले में उमरीबेगमगंज के थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज का कहना है कि युवक की और कहीं हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। इसके खुलासे के लिए अज्ञात युवक के शव का पहचान कराई जा रही है। इसके लिए आसपास के थानों से भी जानकारी मांगी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।