फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   youth faces fatal acid attack on youth

बाइक सवारों ने युवक पर फेंका तेजाब, झुलसा

Mon, 11 Mar 2019 11:10 PM IST
amar ujala Published by: रमेश रमेश Updated Mon, 11 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मनकापुर बाजार स्थित टायर की दुकान से काम करके सोमवार रात घर लौट रहे एक युवक पर कोतवाली रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के भिटौरा गांव के मजरे झाम पुरवा निवासी मोहम्मद फारूक (35) ने बताया कि वह मनकापुर बाजार स्थित टायर की एक दुकान पर काम करता है। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे पैदल अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग के पास मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। फारूख गंभीर रुप से झुलस गया। उसे सीएचसी मनकापुर पहुंचाया गया, जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के डॉ. डीके भाष्कर ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल आलोक राव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed