फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man's body founded hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 28 Jun 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर थाना क्षेत्र के महदेवा कलां गांव में शनिवार की रात घर से निकले एक युवक का शव रविवार सुबह गांव के पास स्थित बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 खरगूपुर थाना क्षेत्र के महदेवा कलां गांव के मजरा चतुर्भुजवा निवासी त्रिभुवन सोनकर ने बताया कि उसका बेटा कामिनी प्रसाद सोनकर (22) बीती रात आठ बजे घर से खेत को गया था, मगर वह देर तक घर नहीं लौटा। इस पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


त्रिभुवन ने बताया कि रविवार सुबह गांव के बच्चे पास के बाग में आम बीनने गए तो आम के पेड़ से रस्सी के सहारे कामिनी प्रसाद का शव लटकता देखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष खरगूपुर कमलेश वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed