फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man killed in crash

हादसे में युवक की मौत

Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोडा-फैजाबाद मार्ग पर दुल्लापुर गांव के पास शनिवार की रात बोलेरो ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फैजाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी हरीराम निषाद का बेटा रामकेवल (35) शनिवार की रात बाजार से खरीदारी कर अपने घर जा रहा था।

इसी बीच जब वह गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में उसे फैजाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रामकेवल के बड़े भाई रामअचल निषाद ने बताया कि शव का पंचायतनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दुर्घटना में रामकेवल की मौत होने से परिवारीजों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed