फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   women's murder for bike

बाइक के लिए विवाहिता की हत्या

Fri, 23 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 women's murder for bike
 दहेज में बाइक के लिए विवाहिता को छत के कुंडे से लटका कर मार डालने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति तथा सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


ग्राम रोहरौली निवासी शब्बीर ने बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय बेटी सलीमुन्निशा की शादी ग्राम गोपालीपुर धौरहरी निवासी इलियास के बेटे सलमान से की थी। शादी के बाद पति तथा ससुराल के लोग सलीमुन्निशा को दहेज में बाइक व अन्य सामान न मिलने पर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


कई बार इन लोगों ने सलीमुन्निशा को मारा पीटा भी था। यह बात सलीमुन्निशा ने कई बार उसे तथा मायके के अन्य परिजनों को बताई थी। सलमान रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। पिता ने बताया कि करीब 15 दिन पहले सलमान घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सलीमुन्निशा का शव कमरे की छत के कुंडे से लटकता मिला। शब्बीर का आरोप है कि दहेज में बाइक आदि न मिलने पर ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को छत के कुंडे से लटका कर मार डाला है।


थानाध्यक्ष महराजगंज तराई साधुराम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सलमान, ससुर इलियास तथा सास नजबुन्निशा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed