फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman's body found hanging from noose

फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Tue, 05 Jan 2016 11:52 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर गांव के मजरा ढोंगवा में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव उसके घर के कमरे में छत के हुक से फंदे पर लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के खरगूपुर गांव के मजरा ढोंगवा के रहने वाले प्रमोद कुमार तिवारी की पत्नी डाली (20) का शव मंगलवार की सुबह उसके घर के एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन


डाली के ससुर जगदीश तिवारी ने बताया कि सोमवार देर रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए थे। मंगलवार की सुबह जब उसकी बहू सोकर नहीं उठी तो आवाज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब न मिलने पर उसके कमरे में गए तो उसका शव छत के हुक से लटकता मिला। जगदीश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली देहात के वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed