{"_id":"85f08e8322ed910d8f02c3c32c5b3de1","slug":"woman-killed-in-accident-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में महिला की मौत, तीन घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर फायर स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय एक महिला की रास्ते में मौत हो गई।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम गांव के मजरा सीरपुरवा का रहने वाला राम मनोहर (30) सुबह अपनी पत्नी मीरा (27), बेटी खुशबू (6) व अंजनी (3) को साइकिल से लेकर टिकरी जंगल में स्थित रूदापुर मंदिर में दर्शन करने को जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में नवाबगंज की ओर से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के चमरूपुर गांव निवासी श्यामसुंदर की बाइक भी अनियंत्रित होकर ट्रॉली में जा भिड़ी।
विज्ञापन
हादसे में श्याम सुंदर (70), उसकी पत्नी मजूरा देवी (65), मीरा व राममनोहर घायल हो गए। दुर्घटना में राममनोहर की दो बेटियां बाल-बाल बच गईं।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मीरा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला।
कोतवाल मनकापुर अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली लाया गया है। तहरीर मिलते ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।