फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   woman killed her lover

विवाहिता ने रेता प्रेमी का गला

Tue, 28 Feb 2017 10:55 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 28 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
woman killed her lover
महिला की लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी - फोटो : अमर उजाला
 बल्लीपुर गांव में एक विवाहिता से अवैध संबंध के कारण युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। मांगलिक कार्यक्रम के बाद सोमवार रात महिला को घर छोड़ने जा रहे युवक को रास्ते में महिला ने अपने दो भतीजों के साथ मिलकर काबू किया और गन्ने के खेत में उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गांव के एक युवक ने गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा देखा तो गांव के लोगों को जानकारी दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में युवक के भाई ने महिला व उसके दो भतीजों के खिलाफ थाना नवाबगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन

 
थाना नवाबगंज क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के रहने वाले रमेश सिंह ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की 28 फरवरी को शादी थी। इसलिए सोमवार को घर में हल्दी की रस्म में रिश्तेदार व पट्टीदार सभी दावत में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश के मुताबिक उसके छोटे भाई विपुल सिंह (18) का इसी गांव के रहने वाले अजय सिंह उर्फ जीका सिंह की पत्नी मीना से नाजायज संबंध था, दोनों के बीच काफी समय से आशनाई चल रही थी। रमेश ने बताया कि हल्दी की रस्म में सोमवार को मीना भी उसके घर आई थी।

खाना खाने के बाद उसका भाई विपुल मीना को छोड़ने उसके घर जा रहा था। तभी मीना ने अपने भतीजे राहुल सिंह व दिग्विजय सिंह के साथ मिलकर विपुल को काबू में किया और सरसों खेत में ले गई। वहां तीनों ने मिलकर विपुल की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया।

मंगलवार की सुबह गांव को एक युवक इसी गांव के रहने वाले रामफेर के खेत में चारा काटने गया तो उसने शव पड़ा देखा उसके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग वहां एकत्र हो गए। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में रमेश सिंह ने थाना नवाबगंज में मीना पत्नी अजय सिंह उर्फ जीका सिंह उसके भतीजे राहुल सिंह व दिग्विजय सिंह के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई

है। थानाध्यक्ष नवाबगंज दद्दन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।       

 बल्लीपुर गांव में  अवैध संबंधों के चक्कर में सोमवार की रात हुई विपुल सिंह की हत्या के बाद पूरा परिवार टूट गया। विपुल भाईयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई रमेश ने बताया कि उनके पिता शिवबक्स सिंह का काफी समय पहले ही निधन हो गया था।


वह अपने छोटे भाई विपुल सिंह व माता सार्वित्री देवी के साथ रहता था। विपुल की हत्या ने जहां रमेश को हिलाकर रख दिया है। वहीं विपुल की हत्या से उसकी मां के आंखों का तारा टूट गया। विपुल सबसे छोटा होने के कारण मां का दुलारा बेटा था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed