फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife killed in love affair

प्रेम प्रसंग में पत्नी को मार डाला

Thu, 20 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 20 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर तरहर गांव के मजरे भुइरा में दो दिन पहले प्रेम प्रसंग को लेकर पति ने पत्नी को मार डाला। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोतवाली देहात में पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के मजरे पठानपुरवा की रहने वाली रजिया बेगम पत्नी यूनुस ने बुधवार को कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी जैनब बानौ उर्फ सुगरा की शादी दस साल पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के फिरोजपुर तरहर गांव के मजरे भुईया के रहने वाले वारिश खां के बेटे हारुन खां के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद हारुन मुम्बई चला गया, वहां बेकरी का काम करने लगा। रजिया का आरोप है कि हारुन का मुंबई में एक युवती से प्रेम प्रसंग चलने लगा। और वह युवती से शादी करना चाहता था। इसको लेकर जैनब बाने का हारुन से अक्सर झगड़ा हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिया का आरोप है कि जैनब को रास्ते से हटाने के लिए हारुन और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर 18 अप्रैल को जैनब को मारकर फंदे से लटका दिया। रजिया ने बताया कि बुधवार की सुबह जैनब के ससुराल के गांव वालों से फोन पर मिली सूचना के बाद जब वह बेटी के ससुराल पहुंची तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इस मामले में रजिया बेगम ने कोतवाली देहात में दामाद हारुन खां, ससुर वारिश खां, सास खैरउल्ला व ननद सुगरा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed