{"_id":"58d6af0f4f1c1bfc2f1a2b61","slug":"wife-killed-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला
amarujala
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में सोने की चेन तथा अंगूठी न मिलने से नाराज लोहेपनिया निवासी युवक ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला फिर शव को फंदे से लटका दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र ललिया के राजपुर सिरहिया गांव निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मनोरमा उर्फ माधुरी 23 वर्ष की शादी तीन वर्ष पूर्व महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम लोहेपनिया निवासी विजय वर्मा के साथ की थी। एक वर्ष पूर्व पुरुषोत्तम ने माधुरी का गौना देकर ससुराल भेजा था।
माधुरी का पति दहेज में सोने की चेन व अंगूठी न मिलने से नाराज था। पुरुषोत्तम के मुताबिक विजय बार-बार सोने की चेन व अंगूठी की मांग माधुरी तथा ससुरालवालों से कर रहा था तथा मांग न पूरी होने पर उसे मारता-पीटता व प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
माधुरी ने यह बात कई बार पिता तथा मायके वालों को भी बताई थी। पुरुषोत्तम का कहना है कि शनिवार सुबह उसे सूचना मिली कि माधुरी ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर शव फंदे से लटकता हुआ मिला।
पुरुषोत्तम का आरोप है कि दहेज की खातिर पहले विजय ने माधुरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया है। मृतका की पीठ और पैर में चोट के निशान मिले हैं।
थानाध्यक्ष साधूराम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति विजय के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर आरोपी विजय का कहना है कि माधुरी बीमार रहती थी। उसका इलाज चल रहा है। बीमारी से तंग आकर माधुरी ने आत्महत्या की है वह निर्दोष है।