{"_id":"591497fe4f1c1bba48851671","slug":"two-machines-sieged-in-two-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर दो पेट्रोल पंपों की दो मशीनें सीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटतौली पर दो पेट्रोल पंपों की दो मशीनें सीज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर चेकिंग को लेकर जारी अभियान के तहत गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने तुलसीपुर नगर और महराजगंज तराई के दो पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर छानबीन की।
इन दोनों पेट्रोल पंपों पर फीलिंग मशीन की कर्सर किट तथा पाइप में छेड़छाड़ मिली, जिसके बाद तुलसीपुर के पंप की पेट्रोल यूनिट और महराजगंज तराई के पंप की डीजल यूनिट को सीज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एसडीएम एसके त्रिपाठी की टीम ने गुरुवार को तुलसीपुर नगर के लाल चौराहा स्थित सरदार पेट्रोल पंप पर छापा मारकर छानबीन की। जांच के दौरान तेल फीलिंग मशीन की कर्सर किट तथा पाइप में छेड़छाड़ पाई गई।
विज्ञापन
इस पर अधिकारियों ने पंप की पेट्रोल यूनिट को सीज करके मशीनों की गड़बड़ी को जांच के लिए भेजा है। इसी तरह जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र की टीम ने महराजगंज तराई स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर छापा मारकर छानबीन की।
जांच के दौरान डीजल फीलिंग मशीन के कर्सर किट में छेड़छाड़ पाई गई। जिसके चलते डीजल फीलिंग यूनिट को सीज कर कर्सर किट को जांच के लिए भेजा गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि, पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा। जिस पेट्रोल पंप पर भी गड़बड़ी मिली, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।