फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two killed in crash

हादसे में दो की मौत

Fri, 27 Nov 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर के शिलाजोत गांव के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक का टायर फटने से हवा के प्रेशर से उछला पत्थर लगने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मनकापुर-उतरौला मार्ग जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दो घंटे तक जाम के बाद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


वहीं, अन्य हादसे में करनैलगंज के परसपुर मार्ग पर नचनी गांव के पास बाइक सवार युवक की ट्रक से भिड़ंत में मौत हो गई।

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव के मजरा शिलाजोत के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के पूरे तीर गांव निवासी उसके मामा अमरनाथ भारती का बेटा शिवपूजन (13) एक माह पहले उसके घर आया था। तभी से वह यहां रह रहा था।
विज्ञापन


मनोज के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह शिवपूजन के साथ फसल की सिंचाई के लिए गांव के समीप ही एक संबंधी के यहां प्लास्टिक ट्यूब लाने जा रहा था।

वह दोनों गांव के समीप मनकापुर-उतरौला मार्ग पार कर रहे थे। इसी बीच उतरौला की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे टायर की हवा के प्रेशर से एक पत्थर उछलकर शिवपूजन के सिर पर लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग निकले। किशोर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मनकापुर-उतरौला मार्ग जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।


तहसीलदार विनय कुमार गुप्ता व कोतवाल मनकापुर राकेश सिंह ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जब जाकर जाम समाप्त हो सका।

उधर, करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के दिनारी गांव का रहने वाला मुनीजर (22) गुरुवार की रात अपने घर से करनैलगंज बाजार में खरीदारी करने आया था।

यहां से वह देर रात घर लौट रहा था। जब वह परसपुर मार्ग पर करुआ गांव के समीप पहुंचा, तभी सड़क पर खड़े ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed