{"_id":"576588ea4f1c1b591811c375","slug":"truck-breaking-overturned-rail-gate-smuggler-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल फाटक तोड़कर ट्रक पलटा, तस्कर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल फाटक तोड़कर ट्रक पलटा, तस्कर की मौत
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
टूटा रेल फाटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तस्करी के लिए ले जा रहा मवेशियों से भरा ट्रक कौवापुर रेल क्रॉसिंग का फाटक तोड़कर पलट गया। हादसे में एक पशु तस्कर तथा 15 मवेशियों की मौत हो गई। ट्रक चालक तथा एक अन्य तस्कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गेटमैन की शिकायत पर आरपीएफ ने भी ट्रक मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शुक्रवार देर रात एक ट्रक मवेशियों को लादकर तस्करी के लिए ले जा रहा था। गाड़ी के साथ दो पशु तस्कर भी मौजूद थे। पुलिस को चकमा देकर भाग रहे ट्रक चालक ने कौवापुर रेल क्रॉसिंग का बंद फाटक तोड़ दिया। फाटक तोड़ने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया।
ग्रामीण रामकुमार यादव ने बताया कि ट्रक में कुल 40 मवेशी लदे थे। ट्रक पलटने से उसमें सवार महराजगंज तराई निवासी मुस्तफा बंजारा (20) की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। 15 मवेशी भी ट्रक के नीचे दबकर मर गए। ट्रक चालक तथा एक अन्य तस्कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस तथा आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक के नीचे दबे अन्य मवेशियों को बाहर निकाला। रेल क्रॉसिंग कौवापुर पर तैनात गेटमैन गुड्डू कुमार सिंह ने बताया कि बढ़नी से गोंडा जा रही सवारी गाड़ी के आने की सूचना के चलते गेट बंद किया गया था।
इसी बीच मवेशी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने फाटक तोड़ दिया। गेटमैन ने बताया कि मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। ट्रक मालिक के खिलाफ आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थानाध्यक्ष महराजगंज तराई संजय कुमार ने बताया कि ट्रक मालिक कालीथान बलरामपुर निवासी हनीफ तथा चालक महराजगंज तराई निवासी सद्दाम के खिलाफ पशु तस्करी का केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। बरामद मवेशियों को पशुपालकों की सुपुर्दगी में दिया जा रहा है।