फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three thieves arrested

तीन चोर गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2015 12:05 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को लाइन क्लियर न होने के कारण आउटर पर खड़ी एक मालगाड़ी से चावल चुराने वाले तीन लोगों को आरपीएफ ने स्कार्पियो सहित धर दबोचा। जिनके पास से आरपीएफ को 50-50 किलो के 15 बोरे चावल स्कार्पियो में लदे बरामद हुए। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर आरपीएफ ने 35 बोरा चावल एक बोरे की दुकान से बरामद किया। यह दुकान पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक की बताई जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल आरपीएफ ने स्कार्पियो कार को जहां हिरासत में लेकर सीज कर दिया है तो वहीं पकड़े गए तीनों लोगों को रेलवे संपत्ति अधिनियम में पाबंद किया है।

शुक्रवार देर रात डाउन मालगाड़ी ट्रेन चावल लेकर सीतापुर से गोंडा की ओर आ रही थी। लेकिन सिग्नल न मिलने के कारण यह ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन से दूर समपार फाटक 259 के करीब आउटर पर ही खड़ी हो गई। जहां पूरी रात यह ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आरपीएफ के एसएसआई संदीप यादव को सूचना मिली कि डाउन मालगाड़ी ट्रेन की एक बोगी के समीप स्कार्पियो खड़ी है। जिस पर आरपीएफ के एसएसआई अपने साथ कुछ जवानों को लेकर जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग स्कार्पियो पर मालगाड़ी से चावल की 50-50 किलो की बोरियों को निकालकर उसे स्कार्पियो में रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखते ही आरपीएफ के जवानों ने मौके पर मिले तीन लोगों, जिनके नाम सोनू मिश्रा, अब्दुल कय्यूम व सुभाष गुप्त बताया जा रहा है, को हिरासत में ले लिया।

साथ ही उस स्कार्पियो को भी कब्जे में लेने के बाद सीज कर दिया, जिसमें 15 चावल की बोरियां लादी जा चुकी थी। तीनों लोगों से पूछताछ में सुभाष गुप्त नामक आरोपी के बोरे की दुकान से आरपीएफ ने 35 चावल की बोरियां और बरामद कीं। जिसे मिलाकर कुल 50-50 किलो की कुल चावल की 50 बोरियां आरपीएफ को बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed