{"_id":"d2219312ea82360c2c25d49b1148e0bb","slug":"three-killed-in-two-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर थानाध्यक्ष श्रीनाथ यादव ने बताया कि मंगलवार देर शाम जरवा स्थित मदरसे से शिक्षण कार्य कर लौट रहे सुखरामपुर विश्रामपुर निवासी मोहम्मद अली को बाइक समेत गिरधरडीह गांव के पास अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। घटना स्थल पर ही मोहम्मद अली की मौत हो गई।
मृतक के भाई कासिम अली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उतरौला-बस्ती रोड पर बौड़िहार गांव के निकट तेज रफ्तार डीसीएम तथा पिकप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
उतरौला कोतवाल राज कुमार यादव ने बताया कि गोरखपुर से सब्जी लेकर उतरौला आ रही पिकप गाड़ी बहराइच से बस्ती की तरफ जा रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई।
घटना में पिकप चालक रामजी मधेशिया (32) निवासी बेनीपार गोरखपुर, तथा सहयोगी अशोक गिरि (28) निवासी मोहरपुरवा कम्पियरगंज गोरखपुर की मौके पर मौत हो गई। घटना में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों का नाम, पता नहीं मालूम हो सका है।
विज्ञापन
डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कमलेश गिरि के परिजन चंद्रशेखर गिरि की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।