{"_id":"5900df864f1c1b9928c0e0dc","slug":"three-injured-in-leopard-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए न हमला कर तीन को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए न हमला कर तीन को किया घायल
Amarujala
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए ने मंगलवार की रात के समय घर में हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया है। सभी घायलों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। बनकटवा रेंज के बिनोहनी व भवानीडीह गांव में ग्रामीण तेंदुए का हमला बता रहे है।
वन विभाग के लकड़बग्घे का हमला बताने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर पीड़ितों को उचित इलाज कराए जाने तथा तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंची वन रक्षक की टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बनकटवा रेंज के बिनोहनी गांव निवासी रामरंग ने बुधवार को बताया कि उनके घर में रात करीब एक बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में ननके की पुत्री अनीता (5) घायल हो गई। पड़ोसी प्रभूनाथ की पत्नी रजनी (30) पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा।
विज्ञापन
तेंदुआ अंधेरे में भाग गया। इसके बाद इसी रेंज के भवानीडीह गांव में भी तेंदुआ आ धमका। बाबादीन की पुत्री रन्नू देवी (10), आंगन में सो रही थी। तेंदुए ने रन्नू देवी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में तीनों लोग घायल हो गए है।
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। बनकटवा रेंजर तिलकराम आर्य ने वन रक्षक जमील अहमद को टीम के साथ भेजा। वन रक्षक ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। डाङ्खक्टर रन्नू देवी की हालत गंभीर बता रहे है। वन रक्षक ने मौके की जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट रेंजर को सौंप दी। रेंजर ने बताया कि हमला करने वाला तेंदुआ नहीं बल्कि लकड़बग्घा है।
रेंजद्भ की इस बात को सुनकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीण मिनतीराम यादव, प्रभूनाथ, उमाकांत तिवारी, बच्चूलाल यादव, किशोरीलाल, पुजारी यादव, मनोज कुमार व राधेश्याम आदि ने आक्रोश जताते हुए वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप है कि वन विभाग जान-बूझकर तेंदुए की जगह लकडबग्घा बता रहा है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़ा नहीं लगाना चाहता है।