{"_id":"5c869cd1bdec222aaf37b260","slug":"three-died-in-road-sccident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
Mon, 11 Mar 2019 11:07 PM IST
रमेश रमेश
amar ujala
amar ujala
Published by: रमेश रमेश
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर स्थित दुल्हापुर गांव के पास रविवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। जिससे ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार दो सगे भाईयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई।
सोमवार की सुबह तीनों युवकों का शव बाइक के नीचे दबा मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के छोटी गौरिया गांव के रहने वाले सियाराम यादव ने बताया कि उनके दो बेटे बड़ा धनीराम, छोटा हरीराम व रिश्तेदार छांगुर यादव महाराष्ट्र के पुणे में रहकर कुक का काम करते थे।
सियाराम के मुताबिक उनका बड़ा बेटा धनीराम आठ दिन पहले पुणे से घर लौटा था। रविवार की देर रात छोटा बेटा हरीराम यादव (25) व रिश्तेदार छांगुर यादव (22) निवासी गढ़ी थाना वजीरगंज होली मनाने के लिए पुणे लौट रहे थे। रविवार की देर रात ट्रेन से दोनों मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोनों को लाने के लिए धनीराम यादव (28) बाइक से मनकापुर गया था।
विज्ञापन
वहां से एक ही बाइक पर तीनों घर लौट रहे थे, रास्ते में मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर चुनौटी कुआं पुलिया से टकराकर 10 फिट गहरे गड्ढे में नीचे गिर गई। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सियाराम ने बताया कि तीनों जब घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल फोन पर कॉल की गई।
मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। सोमवार की मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर तीनों की तलाश शुरू की गई। इसी बीच चुनौटी कुआं पुलिया के पास कॉल करने पर फोन की घंटी सुनाई पड़ी, जब घंटी की आवाज की ओर पहुंचे तो तीनों के शव बाइक के नीचे दबे मिले।
परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सियाराम यादव ने कोतवाली मनकापुर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वजीरगंज के छोटी गौरिया के रहने वाले धनीराम यादव और उसके छोटे भाई हरीराम यादव की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के रहने वाले छांगुर यादव की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। दोनों भाईयों के पिता सियाराम ने बताया कि बड़े बेटे धनीराम के एक चार साल का बेटा सौरभ व तीन माह की एक बेटी जागृति है।
छोटे बेटे हरीराम की एक वर्ष की बेटी दृष्टि है। जबकि रिश्तेदार छांगुर अविवाहित है उसके पिता की मृत्यु सात साल पहले हो चुकी है और उसकी मां व एक बहन है। तीनों की मौत से दोनों परिवार के लोगों को रो-रोकर हाल बेहाल है। रिश्तेदार व संबंधी परिवार वालों को ढांढस बंधने में लगे हैं।