फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three animals smugglers arrested

20 मवेशी सहित तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Three animals smugglers arrested
वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशी सहित तीन आरोपियों को उतरौला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल अर्जुन यादव ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशियों को लाद कर वध करने के लिए ले जाए जा रहे है।
विज्ञापन


इसके बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक को रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस को देखकर ट्रक चालक भागने लगा जिसका पीछा किया गया। बक्सरिया पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की तलाशी लेने के दौरान बेतरतीब ढंग से 20 मवेशी ठूस कर भरे हुए थे। मवेशियों के बीच तीन अभियुक्त छिपे हुए थे। ट्रक में ठूसकर भरे जाने के चलते दो मवेशी मृत पाये गये। पुलिस मवेशी सहित ट्रक को कोतवाली ले आई और उसको सीज कर नन्हे, मोहम्मद आसिफ व लछिया निवासीगण ग्राम केदारपुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed