{"_id":"596e45254f1c1b0e4f8b4777","slug":"the-young-man-was-beaten-to-death-in-a-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला
amar ujala
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के खिंदौरा गांव में सोमवार देर रात छप्पर में लगी टटिया उजाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें से एक युवक ने इलाज के दौरान मंगलवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में युवक के भाई ने गांव के ही बाप बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के खिंदौरा गांव के रहने वाले लल्लू के मुताबिक उसके भाई राम छबीले व गांव के राम रूप के बीच विवाद है। लल्लू ने बताया कि सोमवार की देर रात राम रूप अपने भाई ललित राम, माधव राज व भतीजे राम सजन को साथ लेकर राम छबीले के छप्पर में लगा टटिया उजाड़ने लगा।
जब राम छबीले ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में राम छबीले गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे बचाने के लिए जब छोटा भाई रामकेवल दौड़ा तो आरोपियों ने उसे भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया और भाग निकले।
विज्ञापन
लल्लू ने बताया कि दोनो घायलों को रात में ही सीएचसी कटरा बाजार लाया गया जहाँ हालात गंभीर देखकर डॉक्टर ने दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को दोपहर में राम केवल (30) की मौत हो गयी जबकि राम छबीले अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
इस मामले में लल्लू ने कटरा बाजार थाने में चारो आरोपियों के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि लल्लू के तहरीर पर आरोपी राम रूप,ललित राम,माधव राज व राम सजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।