फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The speeding truck killed the policeman

तेज रफ्तार ट्रक ने सिपाही को रौंदा, मौत

Fri, 19 May 2017 10:37 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 19 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
 स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आसाम रोड पर देवरिया विश्वम्भरपुर गांव के निकट श्रीदत्तगंज चौकी में तैनात सिपाही को गुरुवार आधी रात तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।             
विज्ञापन


श्रीदत्तगंज चौकी इंचार्ज अरुण कुमार त्रिगुनायत ने शुक्रवार को बताया कि गोरखपुर के थाना उरुवा बाजार ग्राम दुधरा निवासी 31 वर्षीय आनंद सिंह राणा कांस्टेबिल के पद पर जनपद  में तैनात थे।
विज्ञापन


वर्तमान समय में आनंद सिंह की तैनाती श्रीदत्तगंज चौकी में थी। गुरुवार को उतरौला कोतवाली में सरकारी कार्य निपटाने के बाद आनंद रात में श्रीदत्तगंज चौकी आ रहे थे। रात करीब 11.30 बजे उतरौला कोतवाली क्षेत्र के देवरिया विश्म्भरपुर गांव के पास चीनी लादकर बलरामपुर से उतरौला की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने आनंद को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी के अन्य सिपाही भी उतरौला कोतवाली से श्रीदत्तगंज चौकी आ रहे थे। उन्होंने आनंद के साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।


आनंद के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आनंद के पिता अश्वनी कुमार सिंह रेडियो अनुरक्षण विभाग में आरएमओ के पद पर बस्ती जनपद में तैनात हैं। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed