{"_id":"c940b8c445aecd6d8bbaef39110123d9","slug":"the-rape-of-teenager-after-shackled-hands-and-feet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के हाथ-पैर बांधकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के हाथ-पैर बांधकर किया रेप
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर थाना क्षेत्र में पशुओं को चराकर घर लौट रही किशोरी को एक युवक ने साथी के सहयोग से दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार की देर शाम गांव के समीप तालाब के किनारे किशोरी बेहोशी की हालत में पाई गई।
किशोरी की मां ने खरगूपुर थाने में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व दुष्कर्म में सहयोग करने के आरोप में एक अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शनिवार की सुबह अपनी दादी के साथ पशुओं को लेकर घर से खेत को गई थी।
वहां किशोरी की दादी पशुओं को चराने लगी। इसके बाद किशोरी वापस घर लौट रही थी तभी रास्ते में दो युवकों ने किशोरी को दबोच लिया और उसके गन्ने के खेत में खींच ले गए। किशोरी की मां के मुताबिक एक युवक ने उसकी बेटी के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया और दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। देर शाम तक उसकी बेटी घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। गांव से कुछ दूरी पर तालाब किनारे स्थित गन्ने के खेत के पास किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किशोरी की मां ने खरगूपुर थाने में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व दुष्कर्म में सहयोग करने के आरोप में एक अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खरगूपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।