फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The poor 474 sack grain caught of black market

कालाबाजारी का 474 बोरी गरीबों का अनाज पकड़ा

Wed, 22 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The poor 474 sack grain caught of black market
पकड़ा गया राशन - फोटो : अमर उजाला
गरीबों को बांटा जाने वाला 474 बोरी सरकारी अनाज एसडीएम की छापेमारी में पकड़ा गया। यह अनाज कालाबाजारी के लिए स्कूल के जर्जर भवन व गांव के एक घर में ‌रखा गया था। एसडीएम ने बरामद अनाज सीज कर दिया है। मामले में एसडीएम ने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर तथा ग्रामीणों ने सूचना दी कि घोपलापुर मिश्रौलिया गांव में कोटेदार ने सैकड़ों बोरी सरकारी अनाज कालाबाजारी के लिए जर्जर स्कूल के भवन में छिपाकर रखा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच छापा मारा तो मुखबिर की सूचना सही निकली। स्कूल में गरीबों को वितरित किया जाने वाला 241 बोरी गेेहूं तथा पांच बोरी चावल बरामद किया गया है। एसडीएम ने बताया कि सारा खाद्यान्न गांव के कोटेदार हनुमान सिंह को वितरण के लिए आंवटित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि बरामद खाद्यान्न सीज कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक विजयपाल को आरोपी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। पूर्ति निरीक्षक विजयपाल ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजकर अनुमति मांगी गई है।


अनुमति मिलते ही मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। एसडीएम तथा जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने इसी क्षेत्र के भोजपुर कोलुहिया गांव में छापा मार कर देर शाम 228 बोरी सरकारी अनाज पकड़ा। यह खाद्यान्न भी घोपलापुर मिश्रौलिया कोटेदार हनुमान सिंह का है। इस गांव का कोटा हनुमान सिंह से संबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed