{"_id":"8a798758f7d17f0a172464fa1e42a205","slug":"the-illegal-occupation-of-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश का पत्थर उखाड़ जमीन पर किया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैमाइश का पत्थर उखाड़ जमीन पर किया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
कुर्था गांव में भूमि की पैमाइश के बाद राजस्व कर्मियाें ने चिन्हांकन के लिए हदबरारी का पत्थर लगाया था, जिसे कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जे के लिए उखाड़ दिया। इस मामले में गुरुवार को तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन
कोतवाली करनैलगंज के क्षेत्र के ग्राम कचनापुर निवासी रामपाल सिंह ने 21 मई को करनैलगंज के तहसील दिवस में डीएम अजय कुमार उपाध्याय से शिकायत दर्ज कराई। उसने उप जिलाधिकारी करनैलगंज की अदालत पर हदबरारी का वाद दायर किया था।
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर राजस्व कर्मियों की टीम ने भूमि की पैमाइस करके चिन्हांकन के लिए हदबरारी का पत्थर लगवाया था। जिसे भूमि पर कब्जे के लिए गांव के ही रहने वाले रामचरन ने भाइयों के संग मिलकर उखाड़कर फेंक दिया और जुताई करके खेत में मिला लिया।
विज्ञापन
इस मामले में रामपाल सिंह ने कोतवाली करनैलगंज में रामचरन उसके भाई बाबादीन व शिवचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।