{"_id":"580a4dd94f1c1b726b705f78","slug":"the-girl-was-abducted-by-two-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने छात्रा को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने छात्रा को किया अगवा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा को शुक्रवार को कॉलेज गेट से दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसे आईटीआई मार्ग स्थित एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। छात्रा ने मोबाइल फोन से घटना की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों की सूचना पर कॉलेज प्रशासन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों को धर दबोचा और छात्रा को मुक्त कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शहर की रहने वाली एक युवती लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर में वह घर जाने के लिए कॉलेज से निकली थी। जैसे ही वह कॉलेज के गेट पर पहुंची, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे अपने वाहन में बैठा लिया और भाग निकले। कॉलेज से थोड़ी दूर आईटीआई मार्ग स्थित एक मकान में ले जाकर युवकों ने छात्रा को बंद कर दिया।
छात्रा ने समझदारी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और वहीं कमरे में पडे़ मोबाइल से इस घटना की सूचना अपने परिवारीजनों को दी। इसके बाद परिवारीजनों ने आनन-फानन में इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अपने साथी प्रोफेसरों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को धर दबोचा और मकान में बंद छात्रा को मुक्त कराया। इस संबंध में मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक का कहना है कि आरोपी युवकों के महाविद्यालय का छात्र होने की जांच कराई जा रही है। अगर वह महाविद्यालय के छात्र निकले तो उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर भरतलाल यादव ने बताया कि पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन इस मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।