फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The forest department team beat

वन विभाग की टीम को घेरकर पीटा

Sun, 26 Mar 2017 11:25 PM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 26 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
अवैध आरा मशीन के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान रविवार दोपहर खरहटिया गांव में अवैध आरा मशीन उखाड़कर वापस लौट रही वन विभाग की टीम पर जीप सवार बदमाशों घेर कर हमला कर दिया। हमले के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


हमलावरों ने वन विभाग की टीम को हॉकी, डंडों से पीटा। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जीप  को कोतवाली लाकर सीज कर दिया है। इस मामले में वन रक्षक ने कोतवाली नगर में तीन हमलावरों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कर्मचारी पर हमला व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।       
विज्ञापन


वन अधिकारी ओम प्रकाश लाल ने बताया कि अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वनाधिकारी के मुताबिक उनके नेतृत्व में 15 सदस्सीय टीम ने रविवार की दोपहर उतरौला रोड पर स्थित खरहटिया गांव के पास चल रही दो अवैध आरा मशीनों पर छापा मारा तो वहां बड़े पैमाने पर लकड़ी की चिरान होती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने अवैध आरा मशीनों को उखाड़ दिया और उसे एक गाड़ी में लदवाकर वापस लौट रही थी। टीम के लोग उतरौला रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे। रेलवे क्रॉसिंग बंद मिली, टीम के लोग रेलवे क्रासिंग खुलने का इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच जीप सवार अवैध आरा मशीन के संचालक  पवन वर्मा और उसके साथी दिलीप वर्मा, बृजेश वर्मा व अन्य साथियों ने टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने टीम के सदस्यों को हॉकी-डंडों से जमकर पीटा।

हमले के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने जीप  को थाने लाकर सीज कर दिया है।


इस मामले में वन रक्षक नंदूराम ने कोतवाली नगर में अवैध आरा मशीन के संचालक पवन वर्मा, दिलीप वर्मा, बृजेश वर्मा व अन्य के खिलाफ मारपीट, बलबा, सरकारी कर्मचारी पर हमला व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि एक अभियुक्त पवन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed