फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The current student's death

स्टे वायर में उतरा करंट छात्र की जान गई

Wed, 19 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 19 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खोड़ारे में बिजली के स्टेवायर में उतरे करंट से 11 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। छात्र आरवीएलपी चिल्ड्रेन एकेडमी मोकलपुर में कक्षा दो में पढ़ता था और मंगलवार शाम अपने घर के दरवाजे पर टहल रहा था।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र खोड़ारे के इटवाखुर्द निवासी घिसियावन का बेटा अंगद मंगलवार देर शाम अपने घर के बाहर टहलने निकला था। घर के बाहर बिजली का एक खंभा लगा है। जिसका स्टेवायर जमीन में गड़ा है। टहलते-टहलते अंगद उस स्टेवायर के करीब पहुंच गया और जैसे ही उसने स्टेवायर को छुआ, बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


एलटी लाइन के खंभे से बिजली का करंट स्टेवायर में उतर रहा था जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि अंगद गांव से कुछ दूर मोकलपुर में पड़ने वाले आरवीएलपी चिल्डे्रन एकेडमी में कक्षा दो का छात्र था। घटना से ग्रामवासियों में पावर कॉर्पोरेशन के लोगों के खिलाफ आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घारीघाट बिजलीघर के अवर अभियंता धनंजीव कुमार ने बच्चे के मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि बिजली के खंभे में गड़े स्टेवायर में बिजली का करंट कैसे और किस कारण से उतरा। इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय बिजलीकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। एसडीओ दिव्यरंजन ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसके कारणों की जांच जरूर की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed