{"_id":"58430a704f1c1b626bde7842","slug":"the-bride-s-mother-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में दुल्हन की मां को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में दुल्हन की मां को लगी गोली
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रफीनगर मोहल्ले के एक मैरिज हाल में शुक्रवार देर रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन की मां को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कोतवाली मनकापुर में दूल्हे के चचेरे भाई व चचेरे बहनोई के खिलाफ जानलेवा हमले समेत हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मनकापुर के मोहल्ला सुभाष नगर के रहने वाले प्रेम प्रकाश जायसवाल उर्फ घूसे के बेटे अभिषेक जायसवाल का शुक्रवार की रात रफीनगर मोहल्ले में स्थित इंद्रलोक मैरिज हाल में तिलक समारोह था। समारोह में दूल्हे अभिषेक के चचेरे भाई की 12 बोर बंदूक से अभिषेक का बहनोई पवन जायसवाल हर्ष फायरिंग कर रहा था। इसी बीच एक गोली दुल्हन अमृता की मां निर्मला देवी (45) पत्नी जय प्रकाश जायसवाल निवासी मुंडेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को आ लगी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई।
निर्मला को सीएचसी मनकापुर लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया। वहां निर्मला का इलाज चल रहा है। फायरिंग के बाद आरोपी रिंकू व पवन वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस मामले में निर्मला देवी के देवर गणेश कुमार जायसवाल निवासी कप्तानगंज कुशीनगर ने कोतवाली मनकापुर में पवन जायसवाल निवासी देहात कोतवाली व अश्वनी उर्फ रिंकू जायसवाल निवासी मोहल्ला सुभाष नगर कस्बा मनकापुर के खिलाफ जानलेवा हमला व हर्ष फायरिंग की धारा 17 आर्म एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि सुबह मैरिज हाल के पीछे बाउंड्री के पास फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली गई है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।