{"_id":"591f26ce4f1c1bdb30f233b6","slug":"the-body-of-a-young-man-thrown-in-saryu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर सरयू में फेंका युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर सरयू में फेंका युवक का शव
Amarujala
Updated Fri, 19 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदमाशों ने एक युवक की हत्या करके शव को सरयूघाट के समीप सरयू नदी में फेंक दिया। गांव वालों की सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सरयूघाट पर सरयू नदी में पुल के नीचे एक 32 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को पानी में उतराता पाया गया है। नदी में स्नान करने आए लोगों ने नदी में शव उतराता देखा तो पुलिस को खबर दी।
इसी बीच पुल से गजरने वाले लोगों की वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करके साक्ष्य छिपाने के शव को नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।