फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Temple priest's killing, the bodies thrown into the well

मंदिर के पुजारी की हत्या, कुएं में फेंका शव

Mon, 10 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 10 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Temple priest's killing, the bodies thrown into the well
मारे गए पुजारी रामदयाल - फोटो : अमर उजाला
परसपुर थाना क्षेत्र के मरचौर गांव के मजरा पंडित पुरवा में स्थित सम्मय देवी मंदिर के पुजारी की रविवार देर रात बदमाशों ने गमछे से गला कसकर हत्या कर दी और पुजारी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर शव मंदिर परिसर में बने कुएं में फेंक दिया। रविवार की सुबह पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को पुजारी नहीं मिले तो तलाश के दौरान उनका शव कुएं में पड़ा मिला। इस मामले में पुजारी के भतीजे ने परसपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के मरचौर गांव के दूबे पुरवा के रहने वाले जगप्रसाद उर्फ राजू ने बताया कि उसके चाचा रामदयाल (75) इसी गांव के मजरा पंडित पुरवा में स्थित सम्मय देवी मंदिर में पुजारी थे। राजू के मुताबिक उसके चाचा मंदिर परिसर में बने एक कमरे के सामने बरामद में रहते थे।
विज्ञापन


राजू ने बताया कि उसके चाचा नवरात्र में व्रत थे, इसलिए रविवार देर शाम श्रद्धालु पूजा-पाठ कर अपने घरों को चले गए थे तो उसके चाचा अपने लिए फलाहार बना रहे थे। तभी देर रात पहुंचे बदमाशों ने चाचा के गमछे से गला कसकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने चाचा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर शव को मंदिर परिसर में बने कुएं में फेंक दिया। सोमवार की सुबह पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को पुजारी मंदिर में नहीं मिले तो तलाश के दौरान उनका शव कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ एस हम्द ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों से मामले की जानकारी ली। इस मामले में पुजारी के भतीजे जगप्रसाद उर्फ राजू ने थाना परसपुर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 


मरचौर के पंडित पुरवा स्थित सम्मय देवी मंदिर के पुजारी रामदयाल के दो दिन पहले बरामदे से दो हजार रुपये चोरी हो गए थे। मंदिर के पुजारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात गांववालों से कही थी। इससे माना जा रहा है कि कहीं धन कि लालच में तो पुजारी की हत्या नहीं की गई है। इसको लेकर पुलिस हर एक पहलुओं को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed