{"_id":"56e99b704f1c1b4e748b458f","slug":"teenager-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के शोर मचाने पर चोर ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के शोर मचाने पर चोर ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
गोपालपुर शिवगढ़ गांव के एक घर में मंगलवार रात को चोर घुस गया। वह एक कमरे में संदूक का ताला खोलने की कोशिश करने लगा। जब ताला नहीं खुला तो उसने संदूक को तोड़ना शुरू कर दिया। इस पर घर में सो रही किशोरी जग गई। उसने चोर को देखा तो चिल्ला पड़ी। इस पर सहमे चोर ने उसको गोली मार दी और भाग गया।
विज्ञापन
आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। वहां उसकी हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना खरगूपुर क्षेत्र के गोपालपुर शिवगढ़ गांव के रहने वाले रामकिशोर ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। तभी उसके घर में चोर घुस आया। चोर एक कमरे में संदूक तोड़ रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच उसकी बेटी राधा (13) की नींद खुल गई और उसने कमरे में चोर को संदूक तोड़ते देखा तो शोर मचाने लगी। जिस पर चोर ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। राधा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रामकिशोर ने थाना खरगूपुर में चोरी व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन