{"_id":"ddac5ed3d578297011738edc85b0bcb5","slug":"student-s-raped-by-tempo-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर की कोचिंग के लिए घर से निकली छात्रा को टेंपो से ले गए चालक ने बीते दिन उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी से न बताने की धमकी दी और भाग निकला। छात्रा की मां ने टेंपो चालक पर उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीया लड़की शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में छात्रा है। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी सोमवार सुबह कोचिंग को जाने के लिए घर से निकली थी। वह जयनारायन चौराहे पर पहुंची और टेंपो को रुकवाकर उसमें बैठक गई।
पीड़िता की मां का आरोप है कि टेंपो चालक उसकी बेटी को जानकी नगर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने धमकी दी और भाग निकला। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है। नगर कोतवाल शिवपति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक से पूछताछ की जा रही है।