फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student beaten by three teachers

छात्र को तीन शिक्षकों ने पीटा

Sat, 13 Feb 2016 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
आठवीं के एक छात्र पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तीन शिक्षकों ने मिलकर उसक ी जमकर पिटाई की। छात्र ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता ने शिक्षकों की शिकायत स्कूल प्रबंधक से की, मगर शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्र के पिता ने शनिवार को थाना नवाबगंज में आरोपी तीन शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुट्ठीगंज मोहल्ले के रहने वाले रमेश चौहान ने बताया कि उनका बेटा आकाश चौहान परसापुर में स्थित इम्पल्स इंटर नेशनल स्कूल में आठवीं का छात्र है।
विज्ञापन


रमेश के मुताबिक 11 फरवरी को आकाश स्कूल गया था। वहां स्कूल के तीन शिक्षकों ने उनके बेटे पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बेवजह उसकी जमकर पिटाई की, जिससे आकाश बेहोश हो गया। पिटाई के बाद से वह डिप्रेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि उन्होंने स्कूल के प्रबंधक से तीनों शिक्षकों की शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। रमेश ने शनिवार को थाना नवाबगंज में तीन शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

उधर, स्कूल के प्रबंधक राजीव तिवारी ने बताया कि आकाश ने शिक्षकों से अभद्रता की थी। शिक्षकों ने उसे डांटा था, पिटाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed