फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers firing at the restaurant manager

सपाइयों ने रेस्टोरेंट मैनेजर पर की फायरिंग

Mon, 04 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP workers firing at the restaurant manager
फायरिंग से दीवार में बना निशान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर के अचलापुर वार्ड में रविवार की रात एक होटल में शराब पीने से मना करने पर सपा नेता ने रेस्टोरेंट मैनेजर पर पिस्टल से जानलेवा हमला कर दिया। सपा नेता ने अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट मैनेजर पर ताबड़तोड़ पांच फायर किए। घटना में रेस्टोरेंट मैनेजर बाल-बाल बच गया। सपा नेता व उसके साथियों ने होटल में जमकर हंगामा किया। पुलिस को मौके से कारतूस के खोखे मिले हैं। रेस्टोरेंट मैनेजर की तहरीर पर देहात थाने में सपा नेता समेत दो के खिलाफ नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। 

सोमवार को नगर के अचलापुर वार्ड नीलकोठी में स्थित जय पैलेस रेस्टोरेंट के मैनेजर आशीष सिंह उर्फ भोलू ने बताया कि रविवार की रात उनके होटल में समाजवादी लोहिया वाहिनी के बलरामपुर नगर अध्यक्ष विनोद गिरि अपने साथी अरविंद शुक्ला व अन्य लोगों के साथ आए और होटल में शराब पीने की कोशिश की।
विज्ञापन


आशीष ने इन लोगों को शराब पीने से मना किया तो यह लोग भड़क गए। आशीष का आरोप है कि विनोद ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। आशीष भागकर ऊपर पहुंचे और रेस्टोरेंट में छिपने की कोशिश की। विनोद ऊपर भी पहुंचकर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष का कहना है कि उन्होंने होटल के कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग होने से होटल में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। देर रात आशीष ने मामले की तहरीर बलरामपुर देहात थाने में दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि आशीष की तहरीर पर विनोद गिरि, अरविंद शुक्ला तथा अन्य चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

घटना का मुख्य आरोपी विनोद गिरि सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव के बेटे की पहलवारा मोहल्ले में स्थित गन हाउस की दुकान पर काम करता है। इससे पहले भी विनोद गिरि कई विवादों में शामिल होकर सुर्खियों में रहा है। 

राज्यमंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं जन्तु उद्यान डाॅ. एसपी यादव ने कहा कि विनोद गिरि तथा उसका परिवार हमारे मोहल्ले में रहता है। यह लोग मेरे गन हाउस पर अक्सर आकर बैठ जाते हैं। मेरे यहां विनोद गिरि कोई काम नहीं करता है। मंत्री होने के कारण यह लोग मेरे तथा मेरे परिवार के पीछे लगे रहते हैं। विनोद गिरि ने जो अपराध किया है, उससे मेरा तथा मेरे परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। कानून इन लोगों के खिलाफ अपना काम करेगा। 


जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी बलरामपुर मुकेेश सिंह ने कहा कि होटल में रविवार रात विनोद गिरि द्वारा किए गए बवाल को देखते हुए उन्हें लोहिया वाहिनी के बलरामपुर नगर अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की सूचना जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ पटेल तथा संगठन के उच्च पदाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed