फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Someone else traveling the others ID

आईडी किसी की और यात्रा कर रहा कोई और

Sat, 17 Jun 2017 11:16 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 17 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के आंतरिक सतर्कता संगठन गोरखपुर अनुभाग के जवानों ने शनिवार को ट्रेन में दूसरे नाम व फर्जी आईडी पर यात्रा कर रही एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरपीएफ में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गोरखपुर से बलरामपुर होकर पनवेल (महाराष्ट्र) जाने वाली एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 11 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस ट्रेन के एसी कोच बी-3 की सीट संख्या 45 व 46 पर बैठकर यात्रा कर रहे सिवान बिहार के इत्तेहाक व जनपद महराजगंज की प्रेमशिला को आरपीएफ के आंतरिक सतर्कता संगठन (आईबीजी) गोरखपुर अनुभाग के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार व उनकी टीम की सदस्यों ने मुखबिर से मिली सूचना पर उनके टिकटों की जांच की तो उनकी दिखाई गई आईडी दूसरी निकली।
विज्ञापन


जबकि यह लोग दूसरे के नाम से ट्रेन में यात्रा करते मिले। इस पर आईबीजी ने इन यात्रियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट 142 के तहत आरपीएफ थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि टिकट जारी करने वाले बाबू की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed