फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Set fire to the store

दुकान में लगा दी आग

Thu, 23 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 23 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Set fire to the store
जली दुकान - फोटो : अमर उजाला
उधार के रुपये मांगने पर बीती शाम दो दबंग युवकों ने एक किराना दुकानदार को न सिर्फ जमकर पीटा, बल्कि विरोध करने पर देर रात उसकी दुकान में आग लगाकर उसे जला दिया। इससे किराने की पूरी दुकान जल गई। पीड़ित दुकानदार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बालपुर पुलिस चौकी में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर हजारी गांव का रहने वाला बृजमोहन मिश्रा बालपुर परसपुर मार्ग पर ढाबली रखकर किराने की दुकान करता है। ढाबली पर ही उसने छप्पर भी रखा हुआ है। बृजमोहन का कहना है कि बुधवार की शाम करीब छह बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले अर्जुन उपाध्याय व बृजेश कुमार उसकी दुकान पर आए और सिगरेट मांगी।
विज्ञापन


बृजमोहन ने बताया कि दोनों ने पहले भी उससे पांच सौ रुपये उधारी ले रखी है। सिगरेट देने के बाद जब उसने सिगरेट व उधारी के  रुपये मांगे तो दोनों भड़क गए और बृजमोहन को जमकर पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बृजमोहन को देख लेने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद बृजमोहन दुकान बंद कर अपने गांव चला गया। बृजमोहन का कहना  है कि रात करीब 11 बजे जब उसने अपनी दुकान से आग की लपटें उठती देखीं तो भागकर वह दुकान पहुंचा। उसे देखकर दोनों लोग भाग खड़े हुए।


बृजमोहन का आरोप है कि उधारी के रुपये मांगने पर दोनों लोगों ने रात में आकर उसकी ढाबली व छप्पर में आग लगा दी, जिससे उसकी पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इस मामले में बृजमोहन ने दोनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बालपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। चौकी प्रभारी रामदयाल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed