{"_id":"58693bca4f1c1b132ceee760","slug":"relative-beaten-married-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीट घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीट घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में चार लाख रुपये नहीं मिले तो ससुराल वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला के भाई ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रविवार को दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर जैसिंह के रहने वाले अमित सिंह ने रविवार को कोतवाली करनैलगंज में केस दर्ज कराया। इसमें उसने कहा कि बहन रोशनी की शादी 24 अप्रैल 2012 को राम सिंह निवासी ग्राम पांडेयचौरा के साथ की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में चार लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर ससुराल वाले रोशनी को प्रताड़ित करने लगे और मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
अमित सिंह के मुताबिक रोशनी के ससुराल के गांव के लोगों ने पंचायत कराकर सुलह-समझौता करा दिया तो रोशनी दोबारा ससुराल में रहने लगी। मगर 21 दिसम्बर को उसकी बहन को ससुराल वालों ने जमकर पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई।
अमित ने बताया कि रोशनी की ननद ललिता पुलिस महकमे में कर्मचारी है और जब वह छुट्टी में घर आती है तो दहेज की मांग को लेकर रामसिंह को मारपीट के लिए उकसाती है। अमित का आरोप है कि रोशनी ने उसे मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसे दहेज के लिए घर में बंद करके ससुराल वाले मारते-पीटते हैं।
अमित सिंह ने कोतवाली करनैलगंज में पति राम सिंह, ससुर सुबेदार सिंह, सास कुसुम सिंह, ननद ललिता व देवर शिवम सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी व दहेज प्रताड़ना मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।