फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   RC will be issued against Bajaj Sugar Mill

बजाज चीनी मिल के खिलाफ जारी होगी आरसी

Tue, 02 May 2017 11:19 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 02 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
 जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गन्ना किसानों का चीनी मिल से बकाया वसूली कराने के लिए गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर चीनी मिल, कुन्दुरखी के खिलाफ  वसूली प्रमाण-पत्र निर्गत कराये जाने के सम्बन्ध में अनुरोध किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि चीनी मिल, कुन्दुरखी ने पेराई सत्र 2016-17 में गन्ना खरीद एवं गन्ना पेराई का कार्य नवंबर 2016 में शुरू किया और 15 फरवरी तक पेेराई की। चीनी मिल कुन्दुरखी ने  कुल 73.02 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की।
विज्ञापन


खरीदे गए गन्ने के सापेक्ष 16737 लाख रुपये का भुगतान किसानों को नहीं किया गया। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2016-17 के अन्तर्गत अवशेष गन्ना मूल्य व कमीशन दोनों जोड़कर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड कुन्दुरखी गन्ना मूल्य व कमीशन दोनों नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि नियम है कि किसानों को उनके गन्ना आपूर्ति के 14 दिन में उन्हें भुगतान दिया जाए। यदि इससे अधिक अवधि लगता है तो किसानों को ब्याज के साथ मिल को भुगतान करना होगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। डीएम द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद मिल प्रबंध तंत्र द्वारा भुगतान नहीं किया गया। डीएम ने गन्ना आयुक्त को पत्र लिखकर किसानों का बकाया व कमीशन भुगतान के लिए आरसी जारी करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed