फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rape news

किशोरी के साथ दुष्कर्म

Wed, 22 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 22 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
rape news
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्षेत्र में बुधवार को साइकिल से अपने ननिहाल जा रही किशोरी के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर दुष्कर्मी फरार हो गया। किशोरी के पिता ने दरिंदे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने थाने में मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया है था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ एक दरिंदे ने दुराचार किया। उसका कहना है कि उसकी पुत्री साइकिल से पास के एक चौराहे पर उतरौला से आयी अपनी नानी को रिसीव करने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन


रास्ते में जब वह मजगंवा नहर पुलिया के पास पहुंची तो गांव के मोन्ती सिंह नाम के एक युवक ने उसे पकड़ कर गन्ने के खेत में ले जाकर रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दरिंदा वहां फरार हो गया। घर पहुंच कर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दूसरे दिन बुधवार ेको क्षेत्र के ग्राम मजगंवा निवासी मोन्ती सिंह पुत्र सत्य प्रकाश के खिलाफ रेप करने, गाली देने, मारने पीटने, धमकाने के साथ पाक्सो व एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया है। इस बाबत एसओ मथुरा राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed