{"_id":"60c18327c4bc5b83448a01fce4cc389f","slug":"raju-mansuri-arrested-accused-of-arson-in-nuisance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव में आगजनी का आरोपी राजू मंसूरी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपद्रव में आगजनी का आरोपी राजू मंसूरी को दबोचा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हुए पथराव के दौरान आगजनी व उपद्रव के लिए लोगों को उकसाने और कृष्णा मार्केट में आगजनी करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान 23 सितंबर को शहर में हुए उपद्रव के दौरान लोगों को उकसाने व कृष्णा मार्केट में आगजनी करने के आरोपी इसराइल उर्फ राजू मंसूरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी के मुताबिक उपद्रव के दौरान राजू मंसूरी ने लोगों को आगजनी करने के लिए उकसाया था, जिससे आग भड़क उठी। इसमें तमाम व्यवसायियों का काफी नुकसान हुआ है।