{"_id":"5818d65d4f1c1b5e384366cd","slug":"pump-mechanic-killed-the-bodies-dumped-near-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप मैकेनिक की हत्या, स्कूल के पास फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप मैकेनिक की हत्या, स्कूल के पास फेंका शव
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले एक पंप मैकेनिक की बदमाशों ने हत्या कर दी और उसका शव पसका-जबदा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत के पास फेंक दिया। पंप मैकेनिक की बाइक बदमाशों ने पसका ले जाकर वहां सड़क किनारे खड़ी कर दी और भाग गए। इस मामले में पंप मैकेनिक के बेटे ने थाना परसपुर में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा परसपुर के रहने वाले आसिफ ने बताया कि उसके पिता वहीद अहमद (52) पंप मैकेनिक थे। आसिफ के मुताबिक रविवार की शाम उसके पिता के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद वह बाइक से यह कहकर घर से निकले थे कि एक घंटे में वापस लौटेंगे। मगर देर रात तक वह घर नहीं लौटे। इसके बाद उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
आसिफ ने बताया कि बदमाशों ने उसके पिता की हत्या कर शव पसका-जबदा मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे दौलत के पास फेंक दिया। सोमवार की सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो उसे जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के दौरान वहीद की मोटरसाइकिल पसका गांव के समीप सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। इस मामले में आसिफ ने थाना परसपुर में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।
पंप मैकेनिक वहीद अहमद की हत्या के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर फोटोग्राफी की और ब्लड के नमूने लिए। फोरेंसिक टीम ने वहीद की मोटरसाइकिल से फ्रिंगर प्रिंटस के नमूने भी लिए हैं। उधर, वहीद की हत्या के बाद पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने पड़ताल शुरू की। खोजी कुत्ता हत्यारों की तलाश में प्राथमिक विद्यालय के पास इधर-उधर दौड़ता रहा, मगर वह हत्यारों का सुराग नहीं दे सका।