{"_id":"58a0a3b04f1c1b5733d8434a","slug":"promoting-education-and-employment-is-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा तथा रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो विधायक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा तथा रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो विधायक
Amarujala
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बेहतर उच्च तथा तकनीकी शिक्षा से आज के युग में रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं। बेरोजगारी की समस्या से जूझ रही युवा पीढ़ी को जनप्रतिनिधियों से यही उम्मीद है कि वह अपने क्षेत्र में शिक्षा तथा रोजगार को बढ़ावा दें।
यह बातें शनिवार को एमएलके पीजी कॉलेज में अमर उजाला सरोकार कार्यक्रम के तहत कैंपस अड्डा में छात्र-छात्राओं ने कही। युवा छात्र-छात्राओं का कहना था कि नेपाल सीमा से सटे प्रदेश के अति पिछड़े जनपद में तकनीकी तथा उच्च शिक्षण संस्थानों का सर्वथा अभाव है।
जिले में महिला शिक्षण संस्थान की भारी कमी है। लड़कियों के लिए रोजगार परक शिक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। आज तक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इन लोगों का कहना था कि सर्वाधिक युवा वाले देश में रोजगार की भारी कमी है।
विज्ञापन
रोजगार के लिए संसाधन तो हैं लेकिन उन्हें बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है। इन लोगों ने कहाकि हमारी पसंद वही एमएलए बनेगा जो खुद पढ़ा लिखा हो और पढ़े-लिखे बेरोजगारों का दर्द समझता हो। धर्म-जाति व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विद्यार्थियों ने अच्छी शिक्षा व रोजगार परक सोच वाले नेता को ही अपनी पसंद बताया।