{"_id":"580659f64f1c1b726b703b21","slug":"principal-student-beaten-with-a-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल ने छात्र को डंडे से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल ने छात्र को डंडे से पीटा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिटार्ई से घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर गांव के सेक्रेड हार्ड पब्लिक स्कूल में बीते दिन कक्षा एक के छात्र को होमवर्क पूरा ने होने पर प्रिंसिपल ने उसे डंडे से बेरहमी से पीटा। स्कूल से घर पहुंचने पर छात्र ने खाना नहीं खाया तो उसकी मां परेशान हो गई। पिता के घर पहुंचने पर बेटे ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए थाना नवाबगंज में आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के रहने वाले संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनका पांच साल का बेटा देवेंद्र कुमार द्विवेदी उर्फ अंश कोल्हमपुर गांव में स्थित सेक्रेड हार्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है।
संजय के मुताबिक उनका बेटा 17 अक्तूबर की सुबह स्कूल गया था। स्कूल पहुंचने पर वह अपनी क्लास में गया तो वहां स्कूल के प्रिंसिपल सदानंद उपाध्याय आए और बच्चों की कॉपी चेक करने लगे। इसी बीच होमवर्क पूरा न होने पर प्रिंसिपल ने डंडे से अंश की बेरहमी से पिटाई कर दी। संजय ने बताया कि वह स्कूल से घर पहुंचा तो दर्द से कराह रहा था। उनकी पत्नी ने खाना दिया तो अंश ने खाना खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि देर शाम जब वह घर पहुंचे तो बेटे ने उन्हें घटना की जानकारी दी। अंश का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। संजय कुमार द्विवेदी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए थाना नवाबगंज में आरोपी प्रिंसिपल सदानंद उपाध्याय के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक पुजारी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, प्रिंसिपल सदानंद उपाध्याय का कहना है कि बच्चे का होमवर्क पूरा नहीं था, इसलिए उसे दो-तीन डंडे मारे थे।