फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police have arrested two people

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2015 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने बीती देर शाम घारीघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गैंग के सदस्यों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें एक सिपाही चोटिल हो गया। आरोपियों के पास से 3200 रुपये, चाकू व कार बरामद हुई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का रहने वाला माता प्रसाद 25 जून को एसबीआई के गौराचौकी स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां उसने मशीन में कार्ड लगाया, मगर रुपये नहीं निकले। माता प्रसाद ने बताया कि इसी बीच केबिन में मौजूद एक युवक ने उससे मदद के बहाने उसका कार्ड बदलकर उसके अकाउंट से 11 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


माता प्रसाद इसकी शिकायत दर्ज कराने बैंक जा रहा था, तभी एटीएम कार्ड बदलने वाला युवक उसे एटीएम मशीन के पास मिल गया। माता प्रसाद ने उसे पकड़ लिया। तभी एटीएम मशीन के पास खड़ा उसका साथी वहां आ धमका और उसे मारने की धमकी देते हुए दोनों भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता प्रसाद ने खोड़ारे थाने में दो युवकों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष बाबूराम यादव ने बताया कि शनिवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर गौरा-बभनान मार्ग के घारीघाट के पास उप निरीक्षक रामदेव टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान कार से आए युवकों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें सिपाही जगदीश राय चोटिल हो गया। मगर घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए अंबुज पाठक व नीरज पांडेय पूरे पैकोलिया बस्ती के रहने वाले हैं।


एसओ के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि माता प्रसाद का एटीएम कार्ड बदलकर 11 हजार रुपये उसके अकाउंट से निकाले थे। दोनों के खिलाफ छपिया, खोड़ारे व पैकोलिया थाने में जालसाजी समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed