फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police arrested a historysheeter

पुलिस ने पकड़ा हिस्ट्रीशीटर

Fri, 20 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/गोंडा।
अमर उजाला/गोंडा। Updated Fri, 20 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a historysheeter
पकड़ा अपराधी - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच की स्वाट एवं थाना परसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को पांच हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर मंगरे उर्फ मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार इनामी अपराधी पर गोंडा व बस्ती जनपद में डकैती, छिनैती समेत लूट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी मनीष पांडेय एवं थानाध्यक्ष परसपुर हर्षवर्धन सिंह की संयुक्त टीम परसपुर-रगड़गंज मार्ग पर डेहरास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच एक बाइक सवार को रोक कर वाहन के कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगरे उर्फ मुख्तार निवासी रामपुर टेंगरहा थाना तरबगंज बताया। उसने बताया कि बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस मिले। एसपी ने बताया कि पूछताछ में वह टूट गया और बताया कि थाना तरबगंज क्षेत्र के डिडिसिया कला के पास उसने एक महिला से गहने लूटे थे।

इसके बाद वजीरगंज थाना क्षेत्र के विरहमतपुर गांव में चोरी की थी। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया मंगरे थाना परसपुर का हिस्ट्रीशीटर है। मंगरे पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी है।


मंगरे के खिलाफ गोंडा जनपद के थाना तरबगंज में 13, छपिया थाने में एक, थाना नवाबगंज में दो, कोतवाली नगर में एक व बस्ती जनपद के पैकोलिया में एक, हरैय्या में दो, छावनी में एक, कलवारी में एक और बाराबंकी जनपद के मसौली थाने में लूट, डकैती, छिनैती, चोरी, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के 24 मुकदमे दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed