फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pills were running frantically, death of the elderly

ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, बुजुर्ग की मौत

Tue, 01 Dec 2015 11:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर गांव के भरहापारा मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर मंगलवार को दो प्रत्याशियों के समर्थकों में बवाल हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच एक प्रत्याशी के समर्थकों ने ताबड़तोड़ कई हथगोला फेंके, जिससे मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। हथगोला फटने की आवाज सुनकर मतदान कर्मी कोने में दुबक गए।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मतदान केंद्र के पास लगी भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा।

देहात कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड स्थित फिरोजपुर गांव के मजरा रथवलिया के रहने वाले अब्दुल हक (18) पुत्र सज्जाद ने बताया कि उसका बड़ा भाई फजलुलबारी फिरोजपुर ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने भाई का मतदान अभिकर्ता बना था, इसलिए मंगलवार को भरहापारा मतदान केंद्र पर मौजूद था। अब्दुल हक के मुताबिक वहां ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी अपने समर्थन में दोपहर बाद फर्जी वोट डलवाने लगे।

जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और उसे व उसके समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

इसी बीच आरोपियों ने लाइसेंसी असलहे व तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी, जिससे अब्दुल हक, उसके पिता सज्जाद (65) व बहन शाहजहां (35) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय सज्जाद की रास्ते में मौत हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मतदान केंद्र पर लगी भीड़ को तितर-बितर किया। बवाल के चलते यहां आधा घंटे मतदान बाधित रहा।

हमलावरों की तलाश में पुलिस फिरोजपुर व आसपास के गांवों में दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed