{"_id":"570a8ccb4f1c1bf066c81105","slug":"noose-was-found-hanging-on-the-body-of-the-motor-mechanic","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला मोटर मैकेनिक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला मोटर मैकेनिक का शव
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवदयालगंज कटरा तिराहे के पास मोटर व बाइक मरम्मत की दुकान चलाने वाले मैकेनिक का शव रविवार की सुबह उसकी दुकान में छत के हुक से गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। पड़ोस के रहने वाले उसके फुफेरे भाई ने दुकान का शटर उठाया तो शव देखकर वह दंग रह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर शिवदयालगंज गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का बेटा दिनेश कुमार गुप्ता (25) मोटर मैकेनिक था। वह कटरा शिवदयालगंज तिराहे के पास बाइक मरम्मत की दुकान चलाता था।
शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह दुकान में सोने चला गया। रविवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो पड़ोस में किराने की दुकान चलाने वाले उसके फुफेरे भाई विनोद गुप्ता ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब उसने शटर उठाया तो दिनेश का शव दुकान की छत के हुक से गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी लकड़मंडी राम आशीष यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।