फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA's supporters and opponents clashed commotion

उतरौला विधायक के समर्थक और विरोधी भिड़े, हंगामा

Sat, 28 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
MLA's supporters and opponents clashed commotion
लगातार 10 वर्षों से उतरौला विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी को इस बार टिकट मिलते ही फिर विरोधियों के हंगामे का सामना करना पड़ा। शनिवार को उतरौला नगर में विधायक के विरोधी तथा समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ के साथ कुछ लोगों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। करीब 45 मिनट तक चले बवाल के बाद मामला शांत हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उतरौला विधायक का गत कुछ सालों से पार्टी के ही मो. इदरीश, तैय्यब अली खां, राम सोहरत यादव, एजाज मलिक, लकी खां, मो. ताहिर शाह, नकी शाह व विनय कुुमार आदि विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को टिकट मिलते ही यह लोग अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उतरौला नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के पास विधायक के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इन लोगों की मांग थी कि पार्टी हाईकमान यहां से प्रत्याशी बदले। भीड़ ने विधायक पर तरह-तरह के आरोप भी लगाए।

इसी बीच विधायक के सैकड़ों समर्थक भी चौराहे के दूसरी तरफ इकट्ठा हो गए। झब्बू शाह, नौमान हाशमी, मुस्तकीम सिद्दीकी, इबरार, बहलोल नियाजी, रामनाथ यादव, गोपी यादव, तहजीबुल, कमलेश यादव तथा निहाल खां आदि ने विधायक के सर्मथन में नारे लगाए।


चौराहे पर हंगामा बढ़ता देख सीओ शशिकांत यादव, कोतवाल मथुरा राय भारी फोर्स के साथ पहुंचे। धारा 144 का उल्लंघन होने पर सीओ की तीखी नोक झोंक भी भीड़ के साथ हुई। करीब 45 मिनट तक चले हंगामे के बाद दोनों खेमों को पुलिस ने किसी तरह शांत किया।

इस मामले में पुलिस पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed