फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Missing phone lineman found dead in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला टेलीफोन लाइनमैन का शव

Tue, 25 Jul 2017 11:14 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 25 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
भारत संचार निगत लिमिटेड में कार्यरत लाइनमैन का शव स्टेडियम के निकट काशीराम आवास के बगल नाले में संदिग्ध हालत में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


नगर कोतवाल आरएस तिवारी ने बताया कि बलरामपुर बीएसएनएल एक्सचेंज में कार्यरत लाइनमैन जगदम्बा प्रसाद वर्मा-चौधरी (59) का शव सोमवार सुबह स्टेडियम के निकट काशीराम आवास के बगल नाले में संदिग्ध हालत में पाया गया है। मृतक मूलरूप से ग्राम कुर्मीपुरवा धनेशरपुर थाना वजीरगंज गोण्डा का रहने वाला था।
विज्ञापन


मृतक काफी दिनों से बलरामपुर एक्सचेंज में कार्यरत था। इसकी मौत कैसे हुई यह सवाल लोगों को परेशान किए हुए हैं। परिजन भी मौत के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मृतक के बेटे दीनानाथ वर्मा की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed