फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mini-truck overturned, injuring 10 merchant

मिनी ट्रक पलटा, 10 व्यापारी घायल

Mon, 25 Jan 2016 11:40 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव के पास सोमवार को सुबह फल व्यापारियों को लेकर जा रही डीसीएम कुत्ते के पिल्लों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हरैया अजय कुमार यादव ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे देवपुरा गांव के पास फल व्यापारियों को लेकर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।

सभी व्यापारी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार बैरागीपुरवा से ललिया थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार फटवा में फलों की बिक्री करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


कुत्ते के पिल्लों को बचाने के चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डीसीएम पर सवार पुरानी बाजार बैरागी पुरवा निवासी गुलाम अब्दुल्ला (55), लिल्लाही (30), सोनू (18), मुक्तार अहमद (27), इमरान (23),  हसीना (12), जमील अहमद (40), शरीफ (30), शफीक (35) और हरैया थाना क्षेत्र के हरैया बाजार निवासी इतवारी (45) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से ले जाकर सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविनंदन त्रिपाठी ने बताया कि गुलाम अब्दुल्ला व लिल्लाही की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed